Ganga Expressway Latest Update: आई फर्राटा मारने की बारी, अगले महीने ओपनिंग की तैयारी!

जिस तरह से देश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे है, उसी तरह से उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा गंगा एक्सप्रेसवे है। 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का काम लगभग पूरा हो गया है। इस एक्सप्रेसवे को अगले महीने आम जनता के लिए खोला जा सकता है। जानिए ताजा अपडेट -

देश के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे का नाम क्या है? इस प्रश्न का उत्तर तो सभी जानते हैं कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे है जो 1386 किमी लंबा होने वाला है और अभी निर्माणाधीन है। जब पूछा जाता है कि यूपी यानी उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे कौन सा है तो कई लोग इस प्रश्न के उत्तर में फंस जाते हैं। तो बता देते हैं कि उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे गंगा एक्सप्रेसवे है जो अभी निर्माणाधीन है। इस एक्सप्रेसवे को लेकर एक खुश कर देने वाला अपडेट ये है कि इसे अगले महीने यानी जनवरी 2026 में आम जनता के लिए खोला जा सकता है। चलिए जानते हैं।

Ganga Expressway Update.

गंगा एक्सप्रेसवे का काम लगभग 99 फीसद पूरा, जल्द होगा उद्घाटन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मेरठ को पूर्वी यूपी के प्रयागराज से जोड़ने वाला 594 किमी लंबा गंगा एक्सप्रेसवे यूपी का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे होगा। यह एक्सप्रेसवे राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है। एक्सप्रेसवे पर ट्रायल दिसंबर 2025 के अंतिम कुछ दिनों में शुरू हो जाएगा। माना जा रहा है कि मकर संक्रांति के बाद गंगा एक्सप्रेसवे को आम जनता के लिए खोला जा सकता है।

End of Feed