Jharkhand News: रामगढ़ के स्टील प्लांट में जोरदार धमाका, 9 मजदूर झुलसे; 7 की हालत गंभीर

झारखंड के रामगढ़ में एक निजी स्टील प्लांट में भट्ठी विस्फोट होने से 9 मजदूर घायल हो गए, जिनमें 7 की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है।

Jharkhand Steel Plant Furnace Explosion: झारखंड के रामगढ़ जिले में सोमवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। जहां एक निजी स्टील प्लांट में भट्ठी विस्फोट होने से 9 मजदूर घायल हो गए। जिनमें से 7 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गया। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं प्रशासन ने सभी के बेहतर इलाज और मामले में जांच के निर्देश दिए हैं।

Jharkhand Steel Plant Explosion

सांकेतिक फोटो

रांची के अस्पताल में भर्ती घायल

यह घटना रामगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत हेसला में स्थित प्लांट में तड़के सुबह करीब 4 बजे हुई। रामगढ़ के उप मंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अनुराग कुमार तिवारी ने बताया कि भट्टी विस्फोट इतना तेज था कि कई मजदूर इसकी चपेट में आकर बुरी तरह घायल गए। उन्हे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए रांची के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया।

End of Feed