सरकार रिपीट के लिए ब्लास्ट का किसने दिया था सुझाव, पंजाब की पूर्व CM का सनसनीखेज दावा
- Reported by: मनोज कुमार
- Updated Jan 30, 2026, 07:15 PM IST
पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता राजिंदर कौर भट्टल के बयान से पंजाब की राजनीति में भूचाल सा आ गया है। भट्ठल ने सनसनीखेज दावा करते हुए कहा कि जब वे राज्य की सीएम थी तब अधिकारियों ने उन्हें सरकार रिपीट करने के लिए ब्लास्ट कराने का प्रपोजल दिया था।
राजिंदर कौर भट्टल
चंडीगढ़ : पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्टल के एक बयान ने पंजाब की राजनीति में हलचल मचा दी है। भट्ठल ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री रहते हुए उन्हें सत्ता में वापसी के लिए कुछ अधिकारियों ने ब्लास्ट कराने का सुझाव दिया था। भट्ठल ने यह बयान एक पॉडकास्ट में दिया था। भट्ठल ने कहा कि कुछ अधिकारियों ने सुझाव दिया था कि चुनाव से पहले बाजार और ट्रेनों में धमाके कर दहशत फैलाकर और लोगों को डराकर वोट हासिल किए जा सकते हैं, लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को तुरंत खारिज कर दिया और साफ कहा था कि वो लाशों पर राजनीति नहीं करेंगी।
राजिंदर कौर भट्टल के बयान पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने उल्टा केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि आज तक हमें यह नहीं पता लगा कि पुलवामा अटैक क्यों हुआ था? इतना आरडीएक्स कहां से आया था ? उस वक्त के तत्कालीन गवर्नर इस दुनिया से चले गए, उन्होंने कई सवाल उठाए थे। इस मामले की आज तक कोई जांच नहीं हुई राजेंद्र कौर भट्ठल ने जो बयान दिया है कि उनका कोई सलाह दी गई थी, लेकिन किसी प्रकार का कोई हादसा नहीं होने दिया गया
उन्होंने यह 28 साल बाद बयान क्यों दिया है? सलाह देने वाला व्यक्ति कौन था? यह उनका व्यक्तिगत मामला है। कांग्रेस ने अपने नेताओं की शहादत देश के लिए दी है और हमें अकाली और बीजेपी से देशभक्ति का सर्टिफिकेट नहीं चाहिए।
आम आदमी पार्टी ने साधा निशाना
अब इस मामले पर आम आदमी पार्टी ने पूरी कांग्रेस को निशाने पर लिया है। भट्ठलं का यह बयान बाकायदा अपने आधिकारिक पेज से जारी करके आम आदमी पार्टी ने सवाल पूछा है कि कांग्रेस के नेता भट्ठल के इस बयान पर चुप क्यों हैं? यह पूरा मामला मुख्यमंत्री भगवंत मान के संज्ञान में है और सूत्रों की माने है तो इस पर जल्द ही कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।
पंजाब बीजेपी के अध्यक्ष सुनील जाखड ने भट्ठलकी ओर से दिए गए विवादित बयान पर कहा कि इतने बड़े पद पर रहे व्यक्ति को ऐसी बयानबाजी शोभा नहीं देती। उन्होंने कहा कि पंजाब बड़ी मुश्किल से काले दौर से बाहर निकलकर शांति की ओर बढ़ा है, ऐसे में माहौल खराब करने वाले बयानों से बचना चाहिए।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।