यात्री ध्यान दें : 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक ये ट्रेनें रहेंगी कैंसिल, कुछ के रूट बदले

यात्रीगण कृपया ध्यान दें : सर्दी के महीनों में घने कोहरे के कारण दुर्घटना के खतरे को कम करने के लिए ट्रेनों की रफ्तार कम हो जाती है। इस दौरान रेलवे ने कई ट्रेनों को कैंसिल करने का भी फैसला किया है। 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक कई ट्रेनें कैंसिल रहेंगी।

सर्दी बढ़ने के साथ ही कोहरे का अटैक भी बढ़ने लगा है। खासतौर पर उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण सुबह-तड़के और देर रात को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में एक्सीडेंट की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने 1 दिसंबर से 28 फरवरी के बीच कम से कम 24 जोड़ी ट्रेनों का संचालन बंद करने की घोषणा की है। यानी इस दौरान यह ट्रेनें कैंसिल रहेंगी। इसमें कुछ लंबी दूरी की ट्रेनें भी शामिल हैं।

Indian-railways

सर्दी के तीन महीनों के लिए कैंसिल हुई ये ट्रेनें

indiarailinfo.com की रिपोर्ट के अनुसार लंबी दूरी की जिन ट्रेनों को सर्दियों के लिए कैंसिल किया गया है, उनमें प्रयागराज-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस भी शामिल है। हालांकि, रिपोर्ट के अनुसार कुछ ट्रेनों का पार्शियली कैंसिल किया गया है, यानी वह ट्रेनें अपनी पूरी दूरी तक सफर नहीं करेंगी। इसलिए यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वह रेलवे स्टेशन जाने से पहले अपनी ट्रेन का टाइमटेबल अच्छी तरह से देख लें।

End of Feed