HPU गेट पर SFI-ABVP में मारपीट, कैंपस में मचा हंगामा; 5 छात्र गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में एसएफआई और एबीवीपी छात्रों के बीच हुए विवाद के बाद पांच छात्रों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

शिमला स्थित हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में शनिवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। घटना के बाद पुलिस ने पांच छात्रों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, विश्वविद्यालय के गेट के पास दोनों छात्र संगठनों के सदस्यों के बीच कथित तौर पर मारपीट हुई, जिससे कैंपस में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति पैदा हो गई।

Himachal Pradesh University SFI-ABVP Clash

हिमाचल यूनिवर्सिटी में SFI-ABVP भिड़े (फोटो-Twitter)

पुलिस के अनुसार, दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। घटना विश्वविद्यालय के गेट के पास हुई।

End of Feed