शहर

Meerut Soap Factory Blast: ब्लास्ट से दहला इलाका, भोजपुर के 5 लोगों की मौत

मेरठ साबुन फैक्ट्री ब्लास्ट में बिहार के भोजपुर के 5 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे।

Image

मेरठ फैक्ट्री ब्लास्ट में भोजपुर के 5 लोगों की मौत

Photo : Twitter

मेरठ: जिले में साबुन फैक्ट्री में बड़ा ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट में बिहार के भोजपुर के एक ही गांव के 5 लोगों की मौत हो गई। जिले के कोयल गांव निवासी पांच लोग इस कंपनी में काम करते थे। मृतकों की पहचान प्रयाग साह, सुनील ठाकुर, रूपन साह, अयोध्या राम और चंदन कुमार के रूप में हुई है। इस मामले में जब मृतकों के शव गांव पहुंचे तो पूरा गांव दहाड़ कर रोने लगा।

दरअसल, गांव के ही रूपन के दामाद की मेरठ में फैक्ट्री है। वहीं सभी लोगों को काम के वास्ते मेरठ ले गए थे। सभी को आराम का काम और अच्छी सैलरी का ऑफर दिया गया था, उसके बाद विस्फोट में रूपन और उसके नाती चंदन की भी मौत हुई है। सुनने में आ रहा है कि सभी दिवाली और छठ पर्व पर गांव आने वाले थे, लेकिन उसके पहले मौत की खबर आई।

वहीं, कोयल गांव के निवासी ललन राम के 45 वर्षीय बेटा अयोध्या राम हादसे के शिकार हो गया है। इसी गांव के योगेंद्र ठाकुर के बेटे 40 वर्षीय सुनील ठाकुर की मौत हुई है। इसके साथ ही इस हादसे में मरने वाले 50 साल के रूपन साह हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, रूपन साह ही इन सभी मेरठ लेकर गया था। पांचवां व्यक्ति पिंटू साह का 17 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार था। चंदन रूपन का ही नाती था।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमार author

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ... और देखें

End of Article