Agra Lucknow Expressway पर दर्दनाक हादसा: यात्रियों से भरी डबल डेकर बस ट्रक में घुसी, ड्राइवर की मौत

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फिरोजाबाद के पास एक डबल डेकर बस ट्रेलर से टकरा गई। एक्सीडेंट में ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हुए।

फिरोजाबाद: Agra Lucknow Expresswayपर आज यानी शुक्रवार 26 जून को एक बड़ा Road Accident हो गया। थाना नगला खंगर क्षेत्र में खंभा नंबर-63 के पास गोरखपुर से चंडीगढ़ जा रही एक डबल डेकर बस आगे चल रहे ट्रेलर (ट्रक) से पीछे से जा टकराई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक बस ड्राइवर को नींद की झपकी आने की वजह से एक्सीडेंट होने की बात कही जा रही है।

Agra Lucknow Expressway Accident

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा

हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस एक्सीडेंट में बस ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय बस में 60 से ज्यादा यात्री सवार थे। प्रशासन के मुताबिक करीब 20 घायलों को शिकोहाबाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पांच यात्रियों की हालत गंभीर होने पर फर्स्ट एड के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

End of Feed