शहर

Aligarh: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा AMU कैंपस, दो कर्मचारियों को लगी गोली; दहशत का माहौल

अलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी (Aligarh Muslim University) में फायरिंग से दो कर्मचारी घायल हो गए हैं। एएमयू कैंपस में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने दोनों हमलावरों को पकड़ लिया है।

Image

प्रतिकात्मक

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

अलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी (AMU) कैंपस में फायरिंग का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एएमयू में कार्यरत 2 कर्मचारियों पर जानलेवा फायरिंग की गई। इससे पूरे कैंपस में दहशत फैल गई। हालांकि, घटना के तुरंत बाद एमयू कैंपस की सुरक्षा कर रहे सुरक्षाकर्मियों ने दोनों हमलावरों को धर दबोचा है। फायरिंग में घायल दोनों कर्मचारियों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हमलावर तमंचा लहराकर मौके से फरार होने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पकड़ लिए गए। इस वारदात की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। सिविल लाइंस थाने में मिंटू सर्किल स्कूल के पास इस घटना को अंजाम दिया गया।

पूछताछ जारी

वहीं, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि एएमयू कैंपस में जो भी गोली का शिकार हुए हैं, उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसके अलावा, हमारे सिक्योरिटी कर्मचारियों ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ जारी है। जैसे ही कोई जानकारी सामने आती है, तो आपके साथ उसे साझा किया जाएगा।

हमलावरों का यूनिवर्सिटी से कोई ताल्लुक नहीं

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, हमलावर स्थानीय थे। हमलावरों में से एक का नाम नदीम और दूसरे का नाम कलीम बताया जा रहा है। दोनों आपस में भाई बताए जा रहे हैं। दोनों ने तीन से चार राउंड गोलियां चलाईं। हमलावरों का यूनिवर्सिटी से कोई ताल्लुक नहीं है। पहले माना जा रहा था कि दोनों हमलावरों यूनिवर्सिटी के छात्र हो सकते हैं, लेकिन अब पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि इन दोनों का यूनिवर्सिटी के कोई कनेक्शन नहीं है। ये दोनों ही स्थानीय हैं।

इसके अलावा, इस घटना पर पुलिस का बयान भी सामने आया है। पुलिस ने अपने बयान में कहा कि हम इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। किसी ने भी यूनिवर्सिटी की शांति-व्यवस्था में खलल पैदा करने की कोशिश की है। इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!