Kolkata Fire: कोलकाता में लकड़ी के एक गोदाम में मंगलवार तड़के आग लग गई। मामला उल्टाडांगा इलाके में कनाल सर्कुलर रोड पर स्थित गोदाम का है, जहां सुबह तड़के करीब 5 बजे आग लग गई। पुलिस ने बताया कि आग बुझाने के लिए कम से कम आठ दमकल वाहनों को भेजा गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है।
खबर अभी अपडेट की जा रही है।
