नोएडा की चिप फैक्ट्री में भीषण आग, मलबा गिरने से 2 दमकलकर्मियों की मौत

नोएडा के ईकोटेक-3 स्थित इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने वाली फैक्टरी में लगी भीषण आग बुझाने के दौरान दो दमकलकर्मियों की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य दमकलकर्मी घायल हो गए, जिनकी हालत स्थिर है।

Noida Fire News: नोएडा के एक औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने वाली इकाई में अचानक भीषण आग लग गई। जिसे बुझाने के दौरान मलबा गिरने से दो दमकलकर्मियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी आग लगने की वजह सामने नहीं आई है, मामले की जांच जारी है।

fire

नोएडा के ईकोटेक-3 में फैक्टरी में लगी आग (सांकेतिक फोटो)

आग बुझाते समय दीवार और बीम गिरी

पुलिस के अनुसार, यह घटना सोमवार देर रात औद्योगिक क्षेत्र ईकोटेक-3 में स्थित ILGIM कंपनी की है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कम से कम छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। जिसके बाद आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आग बुझाने के दौरान फैक्टरी परिसर की एक दीवार और लोहे का बीम अचानक गिर गया और इसकी चपेट में आने से पांच दमकलकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को तत्काल एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान दमकलकर्मी रोहित यादव और तीरथपाल सिंह ने दम तोड़ दिया।

End of Feed