Farrukhabad Explosion: सपा के पूर्व विधायक विजय सिंह के घर जोरदार धमाका, बेटे समेत 5 लोग घायल

फर्रुखाबाद में सपा के पूर्व विधायक विजय सिंह के घर मंगलवार शाम को तेज धमाका हुआ। जिसमें कम से कम पांच लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर है। धमाका घर के बेसमेंट में हुआ। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रहे हैं।

Farrukhabad Explosion: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में मंगलवार शाम को समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक विजय सिंह के घर पर जोरदार धमाका हुआ। जिसमें कम से कम पांच लोग घायल हो गए। जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

explosion - ani

फर्रुखाबाद में पूर्व विधायक के घर धमाका

उम्रकैद की सजा काट रहे हैं विजय सिंह

जानकारी के अनुसार यह धमाका रात करीब 7:45 से 8 बजे के बीच हुआ। धमाके की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। पुलिस ने बताया कि विजय सिंह फिलहाल BJP नेता ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। सिंह फिलहाल BJP नेता ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं।

End of Feed