फरीदाबाद

Faridabad Crime: पुलिस के हत्थे चढ़ा घोड़ी लूटने का आरोपी, दो साल से था फरार, ऐसे आया पकड़ में

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 26, 2023, 07:40 PM IST

Faridabad Police Action: फरीदाबाद के घोड़ी चुराने के एक मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर 2018 में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उस समय कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया था। फिर जमानत पर बाहर आने के बाद दोबारा पेशी पर न जाकर आरोपी फरार हो गया था।

Image

घोड़ी लूटने के मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी को फरीदाबाद पुलिस ने धरा

KEY HIGHLIGHTS
  • साल 2018 का है घोड़ी लूटने का मामला
  • आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर चार घोड़ियों को लूटा था
  • अदालत में पेश न होकर फरार चल रहा था आरोपी


Faridabad News: फरीदाबाद में घोड़ी लूटने के मामले में 2 साल से फरार चल रहे आरोपी को फरीदाबाद पुलिस ने भिवानी के पास से गिरफ्तार किया है। वारदात के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था, परंतु जमानत पर बाहर आने के पश्चात आरोपी अदालत में दोबारा पेश नहीं हुए थे। इनकी गिरफ्तारी के लिए अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया था। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ करने के बाद उसे फिर से जेल भेज दिया है।

बता दें कि, फरीदाबाद पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया है कि, गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम दीपक है। वह भिवानी के मानहेरू गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2018 में फरीदाबाद खेड़ीपुल थाने में लूट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। जिसमें आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों रोहित और कालू के साथ मिलकर खड्डा कॉलोनी के एक अस्तबल से चार घोड़ीयां लूट ली थी।

ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

3 नवंबर 2018 को आरोपी दीवार फांदकर तबेले में घुस गए थे। तमंचे की नोक पर वहां पर काम करने वाले कर्मचारी के हाथ पैर बांध दिए। इसके बाद चार घोड़ी लेकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू की गई थी। क्राइम ब्रांच तथा पुलिस की टीम ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज तथा गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर वारदात में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

एक आरोपी की अभी भी तलाश

बता दें कि, आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था। जिसके बाद आरोपी दीपक और रोहित जमानत पर बाहर निकल आए। बाहर आने के बाद दोनों आरोपी अदालत में किसी भी पेशी में हाजिर नहीं हुए। कई बार आरोपी दीपक जब अदालत में पेश नहीं हुआ तो आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया। जिसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी को भिवानी से दबोच लिया। इस मामले में आरोपी कालू जेल में बंद है तथा एक अन्य आरोपी रोहित अभी भी फरार चल रहा है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article