शहर

बाराबंकी में पटाखा फैक्ट्री में भयानक विस्फोट, दो लोगों के उड़े चीथड़े; रेस्क्यू जारी

बाराबंकी : जिले के थाना टिकैतनगर क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर एक पटाखा फैक्टरी में जोरदार विस्फोट होने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।​

Image

बाराबंकी पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट (फोटो-ANI)

बाराबंकी : जिले के थाना टिकैतनगर क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर एक पटाखा फैक्टरी में जोरदार विस्फोट होने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि फैक्टरी के पास पटाखे बनाने का लाइसेंस था, लेकिन प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि अंदर कुछ ऐसा हुआ जिससे विस्फोट हुआ। फिलहाल मलबा हटाने और अंदर फंसे लोगों की तलाश का कार्य जारी है।

अधिकारी के मुताबिक, पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। विजयवर्गीय ने बताया कि तीन लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान अब तक नहीं की जा सकी है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article