Etah Encounter: आधी रात पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 25-25 हजार के दो इनामी गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल

एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र में ठीक आधी रात के समय पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार किेए गए हैं। मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुआ है, जिसका इलाज जारी है।

Etah Encounter: उत्तर प्रदेश के एटा जनपद की अलीगंज थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 25-25 हजार रुपए के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। मौके से अवैध हथियार, कारतूस और बिना नंबर की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

etah Encounter

एटा में आधी रात में हुआ एनकाउंटर

कैल्ठा रोड पर हुई मुठभेड़

अलीगंज के क्षेत्राधिकारी (CO) राजेश सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात करीब 11:50 बजे थाना अलीगंज पुलिस ग्राम नंगला किस्स के पास एटा रोड पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एटा की तरफ से एक बिना नंबर प्लेट की अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। जब पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो बदमाशों ने रुकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग कर दी और कैल्ठा रोड की तरफ भागने लगे।

End of Feed