शहर

Sundergarh में हाथियों का आतंक, लोग रहें सावधान; शहर में मदमस्त हो कर घूम रहे हाथी

उड़ीसा के सुंदरगढ़ जिले में हाथियों का आतंक जारी

Image

उड़ीसा के सुंदरगढ़ जिले में हाथियों का आतंक, खौफ में लोग

Sundergarh News: ओडिशा में लोग जंगली जानवरों के आतंक से परेशान हैं। कहीं गुलदार-बाघ लोगों की जान ले रहे हैं तो कहीं हाथियों की बढ़ती धमक दहशत का सबब बनी हुई है। मामला सुंदरगढ़ जिले की बोनाई का है, जहां हाथी जंगल से निकल कर रिहायशी सहर में पहुंच रहे हैं। घटना के वीडियो भी सामने आए हैं। शहर में जंगली हाथी टहलते दिखाई दिए।वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से हाथी शहर में घूम रहे हैं।

सूत्र के अनुसार , शहर में अक्सर हाथियों की आवाजाही लगी रहती है, वन विभाग को भी इसकी जानकारी है, इसके बावजूद लोगों की सुरक्षा के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए। हाथियों की बढ़ती आवाजाही से क्षेत्र में डर का माहौल बना हुआ है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें