शहर

Hardoi Accident: हरदोई में कोहरे का कहर, रोडवेज बस और ट्रक की भीषण टक्कर

Hardoi Accident: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में रोडवेज बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिसमें 9 लोगों घायल हो गए हैं। घायलों में 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Image

हरदोई में रोडवेज बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 9 लोग घायल

Hardoi Accident: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को तड़के एक रोडवेज बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में बस का चालक और परिचालक 9 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है, जिसमें कई लोग की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के दौरान सड़क पर चीख-पुकार मच गई थी। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान अभी जारी है।

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, घने कोहरे के कारण यह हादसा हुआ है। हरपालपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली से आ रही रोडवेज बस कोहरे के कारण कटरा-बिल्हौर राजमार्ग पर लमकन गांव के पास एक ट्रक से टकरा गई, जिससे नौ लोग घायल हो गए। अधिकारी ने यह भी बताया कि घायल हुए लोगों में 5 की हालत गंभीर है। सभी घायलों को हरपालपुर सीएससी में भर्ती कराया गया, जिसमें से गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

हादसे का कारण यातायात बाधित

रोडवेज बस और ट्रक के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हादसे के कारण कुछ समय तक राजमार्ग पर यातायात बाधित रहा। दोनों वाहनों को सड़क किनारे करने के बाद पुलिस ने यातायात व्यवस्था को एक बार फिर सुचारू किया। पुलिस की टीम मामले की जांच में लगी हुई है और घायलों को बेहतर इलाज देने की व्यवस्था भी की गई है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article