वरदान से कम नहीं ये पुल, 250 KM की दूरी सिमटकर रह जाएगी 20KM, बच जाएंगी 40 जिंदगियां

Dhubri-Phulbari Bridge: असम का धुबरी-फूलबाड़ी पुल भारत का सबसे लंबा पुल है, जो नदी पर बनाया जा रहा है। यह पुल तैयार होने के बाद असम और मेघालय को जोड़ेगा। वहीं 3 घंटे की दूरी सिर्फ 40 मिनट में पूरी की जा सकेगी। अबतक पुल का 46% निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है-

Dhubri-Phulbari Bridge: देश में राज्यों के विकास के लिए कई तरह की परियोजनाओं पर काम किए जा रहे हैं। उन्हीं योजनाओं में से एक है असम का धुबरी-फूलबाड़ी पुल। यह भारत का सबसे लंबा पुल है, जो नदी पर बनाया जा रहा है। यह पुल तैयार होने के बाद असम और मेघालय को आपस में जोड़ेगा। इसके बन जाने के बाद असम के धुबरी को मेघालय के फूलबाड़ी से कनेक्ट किया जाएगा। लगभग 19.2km का यह पुल ब्रह्मपुत्र नदी पर बनाया जा रहा है, जिसका करीबन 46% निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। पुल के तैयार हो जाने के बाद, जहां एक ओर लोगों को आने जाने में सुविधा होगी, वहीं दूसरी ओर लोगों को नदी पार करने के लिए जान का जोखिम भी नहीं उठाना पड़ेगा। वहीं इसके जरिए 3 घंटे की दूरी सिर्फ 40 मिनटों में पूरी की जा सकेगी।

bridge

धुबरी-फूलबाड़ी पुल का 46% काम पूरा

सिर्फ 40 मिनट में पूरा होगा सफर

End of Feed