Delhi Fog Alert: घने कोहरे की मार से दिल्ली बेहाल, विजिबिलिटी हुई जीरो; ट्रेन और फ्लाइट्स पर असर

दिल्ली-एनसीआर बीते कई दिनों से घने कोहरे की चादर में लिपटा हुआ है। रविवार की सुबह भी बेहद घना कोहरे के साए में हुई। इस दौरान कई इलाकों में इतना जबरदस्त कोहरा छाया रहा कि कुछ दूरी पर देखना भी मुश्किल हो रहा था। कोहरे के साथ ही प्रदूषण का प्रकोप भी राजधानी में फिर से छा गया है। दिल्ली में एक बार फिर गंभीर श्रेणी में एक्यूआई पहुंच गया है।

Delhi Dense Fog Alert: दिल्ली-एनसीआर में रविवार की सुबह बेहद घना कोहार देखने को मिला। साथ ही कड़ाके की ठंड और गंभीर प्रदूषण ने हालात बेहद मुश्किल बना दिए। राजधानी और आसपास के इलाकों में कोहरे की इतनी मोटी चादर छाई रही कि कई जगहों पर विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच गई। जिसके कारण सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। पैदल चलने वाले लोगों को भी काफी समस्या हुई। कम विजिबिलिटी के कारण हवाई और रेल यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

delhi Fog (3)

दिल्ली में घने कोहरे का प्रकोप (ANI)

सफदरजंग में विजिबिलिटी जीरो

IMD के अनुसार, दिल्ली के सफदरजंग इलाके में विजिबिलिटी शून्य रही, जबकि पालम में यह सिर्फ 100 मीटर दर्ज की गई। सुबह राजधानी के कई हिस्सों में अत्यंत घने कोहरे का रेड अलर्ट भी जारी किया गया। वहीं गाजियाबाद और नोएडा में सुबह 11 बजे तक बेहद घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। सुबह के समय तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम है। विभाग ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

End of Feed