Delhi Weather: दिल्ली में दिख रहे बारिश के आसार, ठंड और बढ़ने की चेतावनी; आज कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

Delhi Ka Mausam, दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जाने आज कोहरा होगा या नहीं? मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली में नए साल के जश्न पर बादल छा सकते हैं। मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है, वहीं आज यानी मंगलवार को कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं मौसम का हाल।

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 30-December-2025: राजधानी दिल्ली में सर्दी का असर लगातार गहराता जा रहा है। कोहरा, गिरते तापमान और प्रदूषण ने मिलकर लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नए साल से ठीक पहले मौसम का मिजाज और बिगड़ने के संकेत हैं, जिससे दिल्ली-NCR ही नहीं बल्कि देश के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

Delhi weather today

दिल्ली में बारिश के दिख रहे आसार

आज कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

सोमवार सुबह से ही दिल्ली और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। कई जगहों पर दृश्यता बेहद कम दर्ज की गई, जिससे सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। सोमवार सुबह राजधानी कई घंटों तक कोहरे की चादर में लिपटी रही। दृश्यता बेहद कम होने से दफ्तर जाने वालों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। देर सुबह जाकर हालात में कुछ सुधार देखने को मिला।

End of Feed