शहर

Delhi: अब नहीं चलेगी मनमानी! रॉन्ग साइड ड्राइविंग करने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई; हजारों FIR दर्ज

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने रॉन्ग साइड ड्राइविंग के खिलाफ दो दिन का विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। 1170 FIR दर्ज की गईं, 1179 वाहन जब्त किए गए और 12,568 चालान काटे गए। पुलिस के अनुसार रॉन्ग साइड ड्राइविंग सड़क हादसों की बड़ी वजह बन रही है, इसलिए आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Image

रॉन्ग साइड ड्राइविंग करने वालों पर सख्त हुई दिल्ली पुलिस

Delhi Traffic News: दिल्ली में रॉन्ग साइड ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सख्त अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सिर्फ दो दिनों में 1170 वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज किया। वहीं 1179 गाड़ियों को जब्त किया गया और 12,568 चालान काटे गए। इस कार्रवाई से ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को कड़ा संदेश दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार राजधानी में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आगे भी इसी तरह के स्पेशल अभियान जारी रहेंगे।

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर चला स्पेशल अभियान

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 22 और 23 मई को राजधानी के प्रमुख चौराहों, हाईवे, कट प्वाइंट, गोल चक्करों और दुर्घटना संभावित इलाकों में स्पेशल अभियान चलाया। अधिकारियों के अनुसार, रॉन्ग साइड ड्राइविंग करना अब लोगों की आदत बन चुकी है, खासतौर पर वे चालक जो कुछ दूरी बचाने के लिए ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते हैं। बाद में यही लापरवाही सड़क हादसों और जाम का बड़ा कारण बन रही है।

बाइक, ई-रिक्शा और कैब चालकों पर बड़ी कार्रवाई

ट्रैफिक पुलिस ने इस अभियान के दौरान सबसे ज्यादा बाइक चालकों को पकड़ा। जिसके बाद ई-रिक्शा चालक और मालवाहक टेंपो चालक दूसरे नंबर पर रहे। इसके अलावा निजी कार और कैब ड्राइवर पर रॉन्ग साइड ड्राइविंग के लिए कार्रवाई की गई। ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि रॉन्ग साइड ड्राइविंग केवल ट्रैफिक नियम तोड़ना नहीं, बल्कि लोगों की जान जोखिम में डालने जैसा गंभीर अपराध है। इससे गाड़ियों की टक्कर और गंभीर हादसों की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। पुलिस ने साफ कहा है कि अब ऐसे मामलों में केवल चालान ही नहीं, बल्कि आपराधिक केस दर्ज करने और वाहन जब्त करने जैसी कड़ी कार्रवाई भी जारी रहेगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने चेतावनी दी है कि जो भी रॉन्ग साइड ड्राइविंग करते हुए पकड़ा जाएगा, उसके खिलाफ बिना किसी नरमी के कानूनी कार्रवाई होगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें