Delhi News: भागो पुलिस आई! ड्रग्स की जांच के लिए छापेमारी के दौरान महिला ने चौथी मंजिल से लगा दी छलांग, मौत

दिल्ली के स्वरूप नगर में ड्रग्स मामले की जांच के दौरान दक्षिण अफ्रीकी मूल की एक महिला ने बालकनी से छलांग लगा दी, जिसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस ने फ्लैट से संदिग्ध ड्रग्स लैब और कई तरह के केमिकल बरामद किए हैं।

Delhi News दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में कल यानी गुरुवार 11 जून को Drugs तस्करी से जुड़े एक मामले की जांच के दौरान सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया। पुलिस टीम की मौजूदगी में दक्षिण अफ्रीकी मूल की एक महिला ने कथित तौर पर चौथी मंजिल की बालकनी से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Police Do not Cross Line

दिल्ली में छापेमारी के दौरान महिला ने चौथी मंजिल से छलांग लगाई

दिल्ली पुलिस के अनुसार, कार्रवाई NDPS एक्ट के तहत दर्ज एक मामले की जांच के सिलसिले में की जा रही थी। बुराड़ी थाने में दर्ज मामले में आरोपी फ्रैंक डैशमंड की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क से जुड़ी अहम जानकारियां मिली थीं। इसी सूचना के आधार पर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट की एंटी नारकोटिक्स स्क्वॉड ने स्वरूप नगर में मौजूद एक फ्लैट पर छापेमारी की।

End of Feed