जाम छलकाने वालों के लिए बुरी खबर! दिल्ली में अगले दो दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, सामने आई वजह

Delhi Liquor Shops Closed: दिल्ली में अगले दो दिनों यानी 9 और 10 अक्टूबर को सभी रिटेल शराब की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। आबकारी विभाग ने दिल्ली पुलिस से मिले इनपुट और मौजूदा सुरक्षा स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह बड़ा फैसला लिया है।

Delhi Liquor Shops Closed: अगर आप दिल्ली में रहते हैं और शराब खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। राजधानी में शराब के शौकीनों के लिए बुरी खबर सामने आई है। दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने आदेश जारी कर राजधानी में अगले दो दिनों यानी 9 और 10 अक्टूबर (Delhi liquor shops closed October 9 and 10) को सभी रिटेल शराब की दुकानों को पूरी तरह बंद रखने का निर्देश दिया है।

Delhi liquor shops closed October 9 10

दिल्ली में 9 और 10 अक्टूबर को नो-ड्रिंक डे

आबकारी विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सर्कुलर के मुताबिक, यह फैसला दिल्ली पुलिस से मिले सुरक्षा इनपुट और मौजूदा हालातों को देखते हुए लिया गया है। शहर में शांति और सार्वजनिक व्यवस्था (पब्लिक ऑर्डर) बनाए रखने के लिए यह एहतियाती कदम उठाया गया है।

End of Feed