कल का पावरकट (Power Cut 30 June 2026): टैगोर गार्डन, पालम, निजामुद्दीन, जनकपुरी और नांगलोई सहित इन इलाकों में कल कई घंटे बत्ती गुल रहेगी

Delhi Power Cut Schedule 30 June, 2026: दिल्ली के कई इलाकों में कल यानी मंगलवार 30 जून को 1 से 3 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों की पूरी लिस्ट यहां देखें।

Delhi Power Cut Schedule 30 June, 2026: वैसे तो मानसून के दिल्ली पहुंचने का समय हो चुका है, लेकिन अभी मानसूनी बारिश की झमाझम बहुत दूर की कौड़ी है। इस बीच गर्मी से दिल्ली में लोगों का बुरा हाल है। कुछ सेकेंड के लिए भी अगर पंखा, कूलर या एसी बंद हो जाए तो पूरे शरीर से पसीने की धार बहने लगती है। जब गर्मी का यह हाल हो तो बिजली कटने की खबर किसी धारदार हथियार के प्रहार सी लगती है। लेकिन कल यानी मंगलवार 30 जून को दिल्ली के कई इलाकों में बिजली कटौती तय की गई है। चलिए जानते हैं -

Delhi Power cut 30 June Alert

दिल्ली के कई इलाकों में कल घंटों तक बिजली कटौती रहेगी

क्यों की जाएगी बिजली कटौती

राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में सोमवार को रखरखाव और नेटवर्क अपग्रेडेशन कार्यों के कारण निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली वितरण कंपनी BSES की तरफ से जारी शेड्यूल के मुताबिक इस दौरान विभिन्न डिवीजनों में ट्रांसफॉर्मर अपग्रेडेशन, एलटी सर्किट मेंटेनेंस, फीडर मरम्मत, केबल रूट पर खुदाई और नेटवर्क सुधार जैसे कार्य किए जाएंगे। इन कार्यों के चलते अलग-अलग इलाकों में एक से तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रह सकती है।

End of Feed