Delhi Power Cut (कल का पावरकट 29 अक्टूबर 2026): चांदनी चौक, लक्ष्मी नगर से लेकर साकेत और जनकपुरी तक यहां होगी बिजली कटौती, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut Schedule 29 October, 2026: दिल्ली में कल यानी गुरुवार 29 अक्टूबर को BYPL, BRPL और टाटा पावर-DDL के कई इलाकों में बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया है। कटौती वाली इलाकों में चांदनी चौक, लक्ष्मी नगर, साकेत, जनकपुरी और नरेला सहित कई अन्य क्षेत्र शामिल हैं।

Delhi Power Cut Schedule 29 October, 2026: दिल्ली में कल यानी गुरुवार 29 अक्टूबर को बिजली वितरण कंपनियों (Discoms) की तरफ से रखरखाव और नेटवर्क सुधार से जुड़े कार्य किए जाएंगे। इसके चलते राजधानी के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। BYPL के क्षेत्रों में चांदनी चौक, दरियागंज, मयूर विहार, लक्ष्मी नगर, करावल नगर और शंकर रोड सहित कई जगहों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक बिजली कटौती का शेड्यूल है। वहीं, BRPL के क्षेत्रों में साकेत, जनकपुरी, आरके पुरम, छतरपुर, पालम, नजफगढ़ और नांगलोई समेत कई इलाकों में अलग-अलग समय पर बिजली बंद रह सकती है। वहीं टाटा पावर-DDL के उपभोक्ताओं को भी उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिल्ली के कुछ हिस्सों में कटौती का सामना करना पड़ सकता है।

Delhi Powercut 29th October

गुरुवार को दिल्ली के कई इलाकों में 6 घंटे तक बिजली गुल रहेगी

पूर्वी और मध्य दिल्ली के इन इलाकों में असर

BSES यमुना पावर लिमिटेड (BYPL) के शेड्यूल के मुताबिक, कृष्णा नगर में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक गीता कॉलोनी, न्यू लाहौर एक्सटेंशन और रानी गार्डन के कुछ हिस्सों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। दरीयागंज और चांदनी चौक में भी सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित रखरखाव कार्य किया जाएगा। इससे सीताराम बाजार, मोती महल, चांदनी चौक, चूड़ीवालान गली और दरियागंज के कुछ हिस्से प्रभावित हो सकते हैं।

End of Feed