कल का पावरकट (Power Cut 2 May 2026): मुंडका, पालम, नांगलोई, साकेत, हौज खास सहित इन इलाकों में कई घंटे गुल रहेगी बिजली, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut Schedule 2 May, 2026: दिल्ली के कई इलाकों में कल 2 मई को विभिन्न कार्यों के चलते निर्धारित बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया गया है। यहां देखें समय और क्षेत्रों की पूरी लिस्ट।

Delhi Power Cut Schedule 2 May, 2026: दिल्ली में अप्रैल के दूसरे सप्ताह से ही भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के चलते मौसम ने करवट ली है। पिछले तीन-चार दिनों से रह-रहकर आंधी और बारिश का दौर चला है। भारत मौसम विभाग ने आज यानी शुक्रवार 1 मई को भी दिल्ली में आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान जताया था। दिल्ली में अधिकतम तापमान अब भी 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है। कल यानी शनिवार 2 मई को तेज धूप के कारण तापमान में 1-2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे बढ़ते तापमान के बीच अगर बिजली कटौती भी हो तो परेशानियां और भी बढ़ जाती हैं। दिल्ली में बिजली वितरण कंपनी BSES ने कल यानी शनिवार के लिए बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया है। चलिए जानते हैं कल दिल्ली के किन-किन इलाकों में बिजली कटौती (Power Cut) रहेगा।

Power Cut 2nd May

दिल्ली में कल इन इलाकों में कई घंटे तक बिजली कटौती रहेगी

BSES ने दिल्ली के कई इलाकों में 2 मई को बिजली कटौती का शेड्यूल दिया हैय़। ट्रांसफॉर्मर अपग्रेडेशन, नेटवर्क सुधार और मेंटेनेंस कार्यों के कारण यह कटौती की जानी है। बिजली वितरण कंपनियों के मुताबिक, इन कार्यों का उद्देश्य भविष्य में बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है।

End of Feed