कल का पावरकट (Power Cut 21 August 2026): दिल्ली के इन इलाकों में बिजली कटौती, देखें BRPL और Tata Power-DDL का शटडाउन शेड्यूल

Delhi Power Cut Schedule 21 August, 2026: 21 अगस्त को दिल्ली के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति निर्धारित अवधि के लिए प्रभावित रहेगी। BRPL और Tata Power-DDL ने मेंटेनेंस व नेटवर्क अपग्रेडेशन के चलते शटडाउन शेड्यूल जारी किया है। यहां देखें किन इलाकों में पावर कट रहेगा, समय और क्षेत्रों की पूरी लिस्ट यहां है।

Delhi Power Cut Schedule 21 August, 2026: दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में मानसूनी बारिश के चलते तापमान में कुछ गिरावट जरूर आई है। लेकिन बारिश बंद होते ही उमस परेशान करने लगती है। ऐसे में अगर बिजली कटौती भी हो जाए तो दिक्कतें और भी बढ़ जाती हैं। दिल्ली में बिजली वितरण कंपनियों ने शुक्रवार 21 अगस्त 2026 के लिए बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया है। जिसमें कुछ प्रमुख इलाकों में 4 घंटे तक बिजली गुल रहेगी। चलिए जानते हैं उन सभी इलाकों के बारे में और वहां क्यों बिजली कटौती की जा रही है।

Delhi Power Cut 21st August

दिल्ली में शुक्रवार को कई इलाकों में घंटों तक बत्ती गुल रहेगी

बिजली वितरण कंपनियों BSES Rajdhani Power Limited (BRPL) और Tata Power-DDL ने मेंटेनेंस, नेटवर्क अपग्रेडेशन, ट्रांसफॉर्मर से जुड़े कार्य और अन्य तकनीकी कामों के लिए दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों का शटडाउन शेड्यूल जारी किया है। अलग-अलग इलाकों में बिजली आपूर्ति करीब 45 मिनट से लेकर चार घंटे तक प्रभावित रह सकती है।

End of Feed