Delhi Encounter: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटरों से पुलिस की मुठभेड़, 26 राउंड चलीं गोलियां; बुलेटप्रूफ जैकेट से बची पुलिसकर्मियों की जान

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में पुलिस और लॉरेंस बिश्नोई गैंग और राशिद केबलवाला गैंग के दो शूटरों के बीच मुठभेड़ हो गई। 26 राउंड फायरिंग के बाद दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर यमुना खादर इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ के बाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्पेशल स्टाफ की टीम ने लॉरेंस बिश्नोई और राशिद केबलवाला गैंग के दो कथित शार्प शूटरों, मोहम्मद कैफ और मोहम्मद जसीम को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से करीब 26 राउंड अंधाधुंध फायरिंग हुई, जिसमें दोनों अपराधियों के पैरों में गोलियां लगी हैं। घायल बदमाशों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

delhi encounter

स्पेशल स्टाफ ने दो को पकड़ा

भजनपुरा में कारोबारी के घर पर की थी ताबड़तोड़ फायरिंग

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों पर हाल ही में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक स्थानीय कारोबारी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने का गंभीर आरोप है। वारदात को अंजाम देने के बाद से ही दोनों आरोपी फरार चल रहे थे और पुलिस की कई टीमें लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई थीं। नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों वांछित आरोपी उस्मानपुर के यमुना खादर स्थित जंगलनुमा रास्ते का इस्तेमाल करते हुए अपने घर पहुँचने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना को पुख्ता करते ही स्पेशल स्टाफ की टीम ने उस्मानपुर खादर इलाके में घेराबंदी कर सटीक ट्रैप लगाया।

End of Feed