Delhi Encounter: अम्बेडकर नगर इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 'पर्डी गैंग' के 3 बदमाशों को लगी गोली, कुल 6 गिरफ्तार

Delhi Encounter News: दिल्ली के अम्बेडकर नगर में पुलिस (AATS) और मध्य प्रदेश के कुख्यात पर्डी गैंग के बीच हुई मुठभेड़ में 3 बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ जारी है।

Delhi Encounter News: दिल्ली के अम्बेडकर नगर इलाके में दिल्ली पुलिस के एएटीएस (Anti-Auto Theft Squad) स्टाफ और बदमाशों के बीच मंगलवार, 5 मई को भीषण मुठभेड़ हुई। इस कार्रवाई में पुलिस ने कुख्यात 'पर्डी गैंग' के तीन बदमाशों को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया है। यह गैंग दक्षिण दिल्ली में आभूषणों की लूट जैसी वारदातों में शामिल रहा है।

delhi encounter news

घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी

बदमाशों ने की 6 राउंड फायरिंग

पुलिस को अम्बेडकर नगर इलाके में इन बदमाशों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो बदमाशों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए उन पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, बदमाशों की तरफ से लगभग 6 राउंड गोलियां चलाई गईं. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें तीन बदमाशों के पैरों में गोलियां लगीं। क्राइम टीम ने घटनास्थल से कुल 7 खाली कारतूस बरामद किए हैं।

End of Feed