दिल्ली

जन्मदिन मनाने के लिए युवकों ने किया ऐसा काम, पुलिस ने पकड़कर भेजा थाने, जल्द से जल्द पैसे इकट्ठे करने का तरीका पड़ा भारी

Delhi Crime: दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में जन्मदिन मनाने के लिए जल्द से जल्द पैसा इकट्ठा करने के लिए युवकों ने पैदल यात्री को लूटा। मामले की जांच कर रही पुलिस ने सीसीटीवी वीडियों के आधार पर नाबालिग समेत 5 युवकों को गिरफ्तार किया है।

Image

लूटपाट करने वाले आरोपी गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके से लूट की एक खबर सामने आई है। लूट की वारदात के पीछे की वजह थोड़ी हैरान कर देने वाली है। बताया जा रहा है कि नाबालिग समेत पांच लोगों ने जन्मदिन मनाने के लिए पैसे इकट्ठा करने के लिए एक पैदल यात्री पर हमला किया और उसका मोबाइल फोन और थैला लूट कर वहां से फरार हो गए। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मामले की जांच की आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधिकारी ने आरोपियों की पहचान देव उर्फ दीपक (28), प्रिंस कुमार (18), मानव (19), दीपक (18) और एक नाबालिग के रूप में की है। अधिकारी ने बताया कि इन सभी युवकों ने दीपक नाम के युवक का जन्मदिन मनाने के लिए लूट की वारदात को अंजाम दिया है।

लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनमें से किसी के पास आय का कोई स्थायी स्रोत नहीं था और वे लूट को जल्दी से जल्दी धन इकट्ठा करने का एक आसान तरीका मानते थे। सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय खुफिया जानकारी के विस्तृत विश्लेषण के माध्यम से आरोपियों की पहचान की गई, जिससे चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हुई।"

पांच जुलाई की देर रात सी.वी. रमन मार्ग पर रॉयस होटल के पास हुई लूट के संबंध में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। शिकायतकर्ता शंकर राय ने पुलिस को बताया कि रात करीब 11:30 बजे कुछ लोगों ने उन पर हमला किया और उसका मोबाइल फोन और थैला छीनकर भाग गए। अधिकारी ने बताया कि न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(इनपुट - भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!