Weather Report: बढ़ने लगी है गर्मी, दिल्ली में फरवरी का दो साल का सर्वाधिक अधिकतम तापमान किया गया दर्ज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 19, 2023, 09:56 PM IST

मौसम विभाग ने सोमवार की सुबह हल्का कोहरा छाये रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 32 और 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि शाम छह बजे राष्ट्रीय राजधानी में 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 332 पर बना रहा, जो‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।

Weather Report: दिल्ली समेत कई राज्यों में अब तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है। कई राज्यों में सर्दी अब खत्म होने लगी और गर्मी ने दस्तक दे दी है। अभी तक के मौसम का हाल देखें तो ऐसा लगता है, जैसे इस साल भयंकर गर्मी पड़ने वाली है।

delhi weather

दिल्ली में बढ़ने लगी है गर्मी

रिकॉर्ड तापमान

दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से सात डिग्री सेल्सियस अधिक है और दो साल में फरवरी का सर्वाधिक तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी के अनुसार, न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए सामान्य है। सापेक्ष आर्द्रता 50 प्रतिशत से 95 प्रतिशत के बीच रही।

End of Feed