स्पीड से बढ़ रहा मॉनसून! दिल्ली में 2 जुलाई तक होगी झमाझम बारिश, पूर्वोत्तर राज्यों में भी रेड अलर्ट जारी

दिल्ली में 2 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के एक वैज्ञानिक के अनुसार फिलहाल मॉनसून सक्रिय है। उन्होंने बताया कि पूर्वोत्तर राज्यों आगामी 2 दिनों तक भारी बारिश के आसार है। इसको लेकर रेड अलर्ट भी जारी किया गया है।

Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून की दस्तक के बाद से बारिश का दौर जारी है। शनिवार को कई इलाकों में दोपहर और शाम के समय हल्की बारिश हुई। आने वाले दिनों में भी झमाझम बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 2 जुलाई तक दिल्ली में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग मॉनसून की चाल पर लगातार नजर बनाए हुए है। मॉनसून आगे की ओर बढ़ रहा है और आने वाले दो से तीन दिनों में देश के अन्य भागों में भी मॉनसून के पहुंचने की संभावना है।

rainfall

पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश के आसार

End of Feed