दिल्ली: स्कूल-कॉलेज के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू बिक्री पर लगी पाबंदी

दिल्ली में नशा विरोधी अभियान की समीक्षा बैठक के तहत कई सख्त निर्देश जारी किए गए है जिसके तहत 100 मीटर के दायरे में तंबाकू बिक्री पर पाबंदी लगा दी गई है।

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने पूर्वी दिल्ली जिले में नशा विरोधी अभियान की समीक्षा बैठक की। यूनिवर्सिटियों से "ड्रग-फ्री क्लब" बनाने और अपने कैंपस को नशामुक्त क्षेत्र घोषित करने की अपील की। बैठक में जिलाधिकारी, पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण विभाग, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और नशामुक्ति से जुड़े कई एनजीओ शामिल हुए।

DELHI SCHOOL.

स्कूल-कॉलेज के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू बिक्री पर लगी पाबंदी (फोटो - नवभारत टाइम्स)

मंत्री ने सख्त निर्देश दिए कि शैक्षणिक संस्थानों से 100 मीटर के भीतर तंबाकू उत्पादों की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित हो। इसके साथ ही उन्होंने पार्कों, सार्वजनिक शौचालयों और अंधेरे वाले इलाकों पर विशेष निगरानी रखने को कहा ताकि नशे की गतिविधियों पर लगाम लगाई जा सके। उन्होंने मेडिकल स्टोर और अन्य दुकानों पर भी नजर रखने के निर्देश दिए, जिससे कोई ऐसा उत्पाद न बिके जो नशे के लिए इस्तेमाल किया जा सकता हो। मंत्री इंद्राज ने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए रोकथाम बेहद जरूरी है। पुलिस और स्कूल-कॉलेज मिलकर जनभागीदारी के साथ इस दिशा में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

End of Feed