केंद्र और राज्य सरकार मिलकर दिल्ली में इन 6 सड़क परियोजनाओं पर करेंगे काम, दिल्ली में कम होगा जाम का झाम

दिल्ली को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने 24 हजार करोड़ की लागत से छह मेगा प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है। इन परियोजनाओं के तहत 128 किमी लंबी सड़कें, फ्लाईओवर और टनल बनाई जाएंगी। इससे ट्रैफिक जाम कम होगा और राजधानी का यातायात सिस्टम पूरी तरह बदल जाएगा।

देश की राजधानी दिल्ली अक्सर जाम की जकड़ में जकड़ी नजर आती है। खासतौर पर सुबह औरशाम के समय जब लोगों के दफ्तर जाने और दफ्तर से लौटने का समय होता है। दिल्लीको जाम के झाम से निजात दिलाने के लिए राजधानी में तमाम फ्लाईओवर और अंडरपास बनाए गए हैं, लेकिन वह भी नाकाफी ही साबित होते हैं। अब केंद्र और दिल्ली सरकार मिलकर 6 प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं,जिनसे उम्मीद की जा रही है कि दिल्ली को आखिरकार जाम से मुक्ति मिल जाएगी।

Delhi Road Projects AI

ये 6 परियोजनाएं दिल्ली को जाम से मुक्ति दिलाएंगी (फोटो - AI Image)

केंद्र और दिल्ली सरकार जिन 6 प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं, उनकी कुल लागत 23 हजार 850 करोड़ रुपये है। इस लागत से दिल्ली में लगभग 128 किलोमीटर लंबी सड़कें, फ्लाईओवर और टनल भी बनाई जाएंगी। दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे को UER-2 तक जोड़ना, द्वारका एक्सप्रेसवे से नेल्सन मंडेला मार्ग तक 5 किमी लंबी सुरंग बनाना और AIIMS से महिपालपुर तक 20 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड कॉरिडोर भी इन 6 प्रोजेक्ट में शामिल हैं।

End of Feed