दिल्ली

सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी ने भी रखा सियासत में कदम, जानिए उनके बारे में 5 अहम बातें

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 27, 2023, 09:59 AM IST

बांसुरी स्वराज सुप्रीम कोर्ट में वकालत करती हैं। पार्टी के पूर्णकालिक प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के बाद दिल्ली बीजेपी प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा की यह पहली नियुक्ति है।

Image

बांसुरी स्वराज

Photo : ANI

Bansuri Swaraj: भारतीय जनता पार्टी की दिवंगत नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज ने भी राजनीति में कदम रख दिया है। उन्हें दिल्ली बीजेपी सेल में अहम पद दिया गया है। सुषमा स्वराज की मृत्यु के बाद उनके भी देर-सवेर राजनीति में कदम रखने की उम्मीद जताई जा रही थी। उनसे जुड़ी पांच अहम बातें आपको बता रहे हैं।

  • बांसुरी स्वराज एक वकील हैं जिन्हें कानूनी प्रक्रियाओं का अनुभव है। उन्होंने वारविक विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में स्नातक की डिग्री और लंदन में बीपीपी लॉ स्कूल से कानून की डिग्री हासिल की है।
  • उन्होंने कानून में बैरिस्टर के रूप में भी योग्यता प्राप्त की और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में मास्टर ऑफ स्टडीज पूरा किया।
  • अपने पेशेवर करियर में बांसुरी स्वराज ने कई न्यायिक मंचों पर विवादास्पद मुकदमों में हाई-प्रोफाइल मामलों का प्रतिनिधित्व किया है।
  • बांसुरी ने अनुबंधों, रियल एस्टेट, टैक्स, अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्यिक मध्यस्थताओं के साथ-साथ कई आपराधिक मुकदमों से जुड़े विवादों को निपटाया है।
  • बांसुरी स्वराज को अपनी निजी प्रैक्टिस जारी रखते हुए हरियाणा राज्य के लिए अतिरिक्त महाधिवक्ता के रूप में भी नियुक्त किया गया है।
भारतीय जनता पार्टी की नेता दिवंगत सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज ने रविवार को सक्रिय राजनीति में कदम रखा। उन्हें दिल्ली बीजेपी के लीगल सेल का सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। बांसुरी स्वराज सुप्रीम कोर्ट में वकालत करती हैं। पार्टी के पूर्णकालिक प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के बाद दिल्ली बीजेपी प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा की यह पहली नियुक्ति है। सुषमा ने कहा कि यह पार्टी की सेवा करने का अवसर है और मैं इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए पार्टी नेतृत्व की आभारी हूं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article