Delhi News: सोने की चमक में अंधा हुआ शख्स, रच डाली फर्जी लूट की स्क्रिप्ट; पुलिस ने ऐसे किया भंडाफोड़

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में फर्जी सोने की लूट का मामला सामने आया है। मंटू मंडल नाम के व्यक्ति ने पुलिस को झूठी सूचना दी कि दो बाइक सवारों ने उसका अपहरण कर घर से सोना लूट लिया है। पुलिस जांच में पता चला कि मंटू ने लाजपत नगर से खरीदी गई एक आलमारी में गलती से मिले गहनों को लौटाने के बजाय लूट की झूठी कहानी रच डाली।

Delhi Crime News: साउथ दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में पुलिस ने एक फर्जी सोने की लूट की कहानी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला तब सामने आया जब मंटू मंडल नामक एक निर्माण ठेकेदार ने पुलिस को सूचना दी कि दो बाइक सवार बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया और उसके घर से सोना लूट लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए दक्षिण पूर्वी जिले की एंटी रॉबरी सेल और गोविंदपुरी थाने की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की।

ARREST

प्रतीकात्मक फोटो

जानें क्या है पूरा मामला

जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और कॉल रिकॉर्ड्स से जो जानकारी मिली, उसने कहानी को पूरी तरह से पलट दिया। पुलिस को पता चला कि मंटू ने एक महीने पहले लाजपत नगर में एक साइट पर काम करने के दौरान उसके मालिक से एक आलमारी ली थी, जिसमें अनजाने में सोने के गहने रखे थे। मंटू ने 25 जून को इस आलमारी को कबाड़ी को बेच दी। जिसे आलमारी के लाकर में सोने के गहने मिले। कबाड़ी ने गहनों को मंटू को वापस लौटा दिया और आलमारी के असली मालिक को भी इसकी सूचना दे दी।

End of Feed