दिल्ली

Delhi News: दिल्ली के अस्पताल में कई महिला कर्मियों के यौन शोषण से मचा हड़कंप, सरकार ने बैठाई जांच

Delhi News: दिल्ली के अस्पताल में महिला कर्मी ने अधिकारियों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया जिसके बाद इस मामले में दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने जांच कमेटी बनाई है।

Image

दिल्ली के बुराड़ी अस्पताल में कई महिला वर्करों के यौन शोषण

Photo : Times Now Digital

Delhi News: दिल्ली के बुराड़ी अस्पताल में कर्मचारियों के यौन शोषण की घटना से हड़कंप मच गया है। अब इस मामले में दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने जांच कमेटी बनाई है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इसके बारे में जानकारी देते हुए कहा कि स्वास्थ्य सचिव की अध्यक्षता में जांच कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी बुराड़ी अस्पताल में महिला कर्मचारियों के यौन शोषण के मामले की जांच करेगी।

स्वास्थ्य सचिव को लिखे पत्र में सौरभ भारद्वाज ने कहा कि, 'सोशल मीडिया के जरिए यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना मेरे संज्ञान में आई है। जिसमें दिल्ली के बुराड़ी अस्पताल में महिलाओं और वर्करों के यौन शोषण की बात कही गई है। इस मामले में 19 दिसंबर को थाने में केस दर्ज किया गया है। हालांकि, ऐसा लगता है कि दिल्ली पुलिस आरोपियों के साथ सॉफ्ट रवैया अपना रही है जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी चर्चा हो रही है। इस तरह की घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। आपको यह निर्देश दिया जाता है कि दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लें।' वहीं डीसीडब्ल्यू ने दिल्ली पुलिस से मामले में दर्ज एफआईआर की प्रति और गिरफ्तार आरोपियों का विवरण उपलब्ध कराने को कहा है। पुलिस को दिए गए नोटिस में कहा गया है, यदि किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है, तो कृपया इसके कारण और मामले में विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट दें। मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए कृपया 26 दिसंबर तक आयोग को मांगी गई जानकारी दें। डीसीडब्ल्यू ने चिकित्सा अधीक्षक से इस मामले में पीड़ित कर्मचारियों से प्राप्त शिकायत की एक कॉपी और उस पर की गई कार्रवाई का ब्‍योरा भी मांगा है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!