दिल्ली

पूर्वी दिल्ली के एक मॉल में 7 साल की बच्ची से छेड़छाड़, दादी के साथ आई थी घूमने

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 3, 2023, 09:33 AM IST

दिल्ली के लक्ष्मी नगर में वी3एस मॉल में एक सात साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया। आरोपी खिलौने की दुकान के सेल्समैन धीरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Image

मॉल में बच्ची के साथ छेड़छाड़

Photo : BCCL

दिल्ली के लक्ष्मी नगर में एक मॉल में 7 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बच्ची दादी के साथ मॉल घूमने आई थी तब एक खिलौने की दुकान के सेल्समैन ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार शाम को वी3एस मॉल में हुई, जब दादी को टॉयलेट इस्तेमाल करने की जरूरत पड़ी और उन्होंने बच्ची को बाहर इंतजार करने को कहा। पुलिस ने कहा कि इसके बाद लड़की खिलौने की दुकान में घुस गई, जहां सेल्समैन ने उसके साथ छेड़छाड़ की। आरोपी की पहचान धीरज कुमार (30) के रुप में हुई है।

एचटी के मुताबिक पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अमृता गुगुलोथ ने संदिग्ध की पहचान 30 वर्षीय धीरज कुमार के रूप में की और कहा कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। गुगुलोथ ने कहा कि कुमार पर यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (Pocso) अधिनियम की धारा 10 (गंभीर यौन हमला) के तहत छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। गुगुलोथ ने कहा कि लड़की की मेडिकल जांच की गई और दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने उसकी काउंसलिंग की।

पुलिस ने कहा कि वे मॉल मैनेजमेंट या सुरक्षा व्यवस्था तक नहीं पहुंचे क्योंकि जांचकर्ता सीधे खिलौनों की दुकान और विक्रेता से जुड़े थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना का मॉल से कोई लेना-देना नहीं था, यह एक दुकान में एक व्यक्ति का अपराध था।

पुलिस ने मामले के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि लड़की अपने माता-पिता और दादा-दादी के साथ पूर्वी दिल्ली के इलाके में रहती है। उसके माता-पिता मजदूर के रूप में काम करते हैं और उनकी अनुपस्थिति में लड़की की देखभाल आमतौर पर उसकी दादी करती है। रविवार दोपहर जब लड़की के माता-पिता काम पर गए थे, तो उसकी दादी ने उसे मॉल ले जाने का फैसला किया।

मॉल में दादी शौचालय गई और लड़की को बाहर इंतजार करने के लिए कहा। गुगुलोथ ने कहा कि जब दादी टॉयलेट में थीं, बच्ची पास में स्थित एक खिलौने की दुकान में चला गई। इसके बाद कुमार ने लड़की के साथ छेड़छाड़ की। डीसीपी ने कहा कि जिस दुकान में लड़की के साथ छेड़छाड़ की गई, वह जगह सीसीटीवी कैमरों से कवर नहीं थी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article