दिल्ली में सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग में करोड़ों का घोटाला, इंजीनियर और ठेकेदार गिरफ्तार

दिल्ली में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) ने सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग (I&FC) में करोड़ों रुपये के घोटाले का पर्दाफाश करते हुए एक सस्पेंडेड एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और ठेकेदार को गिरफ्तार किया है।

नई दिल्ली: दिल्ली में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) ने सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग (I&FC) में करोड़ों रुपये के घोटाले का पर्दाफाश करते हुए एक सस्पेंडेड एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और ठेकेदार को गिरफ्तार किया है। ACB की जांच में सामने आया कि विभाग ने जिन कामों के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर दिए, वो ज़मीन पर कभी हुए ही नहीं। दिल्ली के सिरासपुर गांव में नालों और सड़कों का काम केवल कागज़ों पर हुआ।

arrest

एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और ठेकेदार गिरफ्तार

जांच में सामने आए बड़े खुलासे:

₹4.6 करोड़ से ज्यादा की फर्जी भुगतान – जिन निर्माण कार्यों का कोई अस्तित्व ही नहीं, उनके लिए पूरी रकम ठेकेदारों को दे दी गई। करीब ₹2.24 करोड़ की 3 परफॉर्मेंस बैंक गारंटियाँ जमा कराई गईं जो जांच में नकली पाई गईं। ये रंगीन कॉपियाँ असली बैंकों से जारी नहीं हुई थीं। रिपोर्ट्स और मापतौल में भी धोखाधड़ी – मटीरियल टेस्ट रिपोर्ट्स और माप की बुक (CMB) भी फर्जी निकलीं। असली CMB तो ग़ायब है।

End of Feed