दिल्ली में इसी साल चलेगी रैपिड रेल, जानिए कहां बन रहे स्टेशन; किन इलाकों को होगा फायदा

दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल ट्रांजिट को लेकर दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी है। अभी साहिबाबाद से मोदीनगर के बीच चल रही रैपिड रेल के बारे में खबर है कि यह इसी साल दिल्ली से मेरठ तक चलने लगेगी। इससे दिल्लीवासियों का मेरठ जाना आसान हो जाएगा। जानिए कहां-कहां बने हैं रैपिड रेल के स्टेशन -

दिल्ली और मेरठ के बीच रैपिड रेल का काम तेजी से चल रहा है। इसका एक चरण पूरा हो चुका है और साहिबाबाद से मोदीनगर तक यात्री रैपिड रेल का लुत्फ ले भी रहे हैं। जल्द ही रैपिड मेट्रो मेरठ साउथ तक भी चलने लगेगी और दिल्ली में ही रैपिड रेल का काम अब पूरा होने ही वाला है। बताया जा रहा है कि दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) के दिल्ली खंड पर इसी साल के अंत तक ट्रायल रन शुरू हो जाएगा।

Rapid Rail

दिल्ली पहुंचने वाली है रैपिड रेल

दिल्ली में कितने किलोमीटर रैपिड रेल

दिल्ली में रैपिड रेल का सफर 14 किलोमीटर का होगा। इस 14 किमी में से रैपिड रेल 9 किलोमीटर एलिवेटेड ट्रैक पर और 5 किमी अंडरग्राउंड चलेगी। दिल्ली में रैपिड सराय का काले खां स्टेशन तक वाया डक्ट का काम पूरा हो चुका है। अब यहां पर ट्रैक बिछाने और ओवर हेड इलेक्ट्रिफिकेशन का काम किया जा रहा है।

End of Feed