दिल्ली

दिल्ली में एक बार फिर पोस्टर वॉर, AAP ने पीएम मोदी की शैक्षिक योग्यता पर उठाए सवाल

  • Authored by: अमित गौतम
  • Updated Mar 30, 2023, 10:21 AM IST

Poster war in Delhi: अभी कुछ दिन पहले आम आदमी पार्टी ने मोदी हटाओ, देश बचाओ के पोस्टर लगाए थे। उसके जवाब में बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने अरविंद केजरीवाल हटाओ, दिल्ली बचाओ के पोस्टर लगाए। अब एक बार फिर आम आदमी पार्टी ने पोस्टर के जरिए पीएम नरेंद्र मोदी की योग्यता पर निशाना साधा है।

Poster war in Delhi: आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच पोस्टर वॉर का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है। इस बार आम आदमी पार्टी ने पीएम के खिलाफ बड़े पैमाने पर पोस्टर लगाए हैं जिसमें लिखा है क्या भारत के पीएम पढ़े लिखे होने चाहिए?।आम आदमी पार्टी ने कहा था कि पीएम के खिलाफ यह पोस्टर 11 भाषाओं में पूरे देश भर में लगाए जाएंगे। ऐसा नहीं है कि आम आदमी पार्टी बीजेपी के खिलाफ पहली बार यह पोस्टर लगाए हैं। उसने हाल ही के कुछ दिन पहले पीएम के खिलाफ पूरी दिल्ली में पोस्टर लगाए थे जिसमें लिखा था ’मोदी हटाओ देश बचाओ’ बता दें कि इसको लेकर दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में करीब 100 एफ आई आर दर्ज कराई थी जिसमें छ: को गिरफ्तार भी किया गया था।

पहले आप, फिर बीजेपी और अब फिर आप

मोदी हटाओ देश बचाओ के पोस्टर के बाद आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने जंतर मंतर पर सैकड़ों की संख्या में आप कार्यकर्ताओं को शामिल कर कार्यक्रम किया जिसमे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल हुए थे।मोदी हटाओ देश बचाओ के पोस्टर लगने के बाद बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा और आशीष सूद ने भी आम आदमी पार्टी के खिलाफ पोस्टर लगाए थे । उस पोस्टर में दिल्ली के मुख्यमंत्री की तस्वीर थी जिसमे लिखा था- 'अरविंद केजरीवाल को हटाओ, दिल्ली बचाओ। बीजेपी ने कहा कि नैतिक मूल्यों पर आप के नेता बेवजह प्रवचन करते हैं। जिस दल के नेता भ्रष्टाचार के खिलाफ अलख जगाने की बात किया करते थे उसके नेताओं के खिलाफ ईडी और सीबीआई का शिकंजा कसा हुआ है। अगर आप इतने पाक साफ होते तो नाम क्यों आता। हकीकत यह है कि आप सिर्फ जनता को गुमराह करने वाली बात नहीं कर सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

अमित गौतम
अमित गौतमauthor

पत्रकारिता में चार साल का तजुर्बा। राजनीतिक खबरों की नब्ज पहचानता हूं। कुछ नया करने की हर वक्त कोशिश करता हूं।

और पढ़ें
End of Article