Heat Wave: राजस्थान के फलोदी में फिर से पारा 50 के करीब, दिल्ली में भी टूटा रिकॉर्ड; हीटवेव का अलर्ट

Heat Wave Update: राजधानी दिल्ली में गर्मी का सितम जारी है। दिल्ली के मुंगेशपुर में तापमान ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। रविवार को तापमान 48.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, राजस्थान का फलोदी दूसरे दिन भी गर्म शहर रहा। जानिए अन्य जगहों का हाल।

Heat Wave Update: दिल्ली के मुंगेशपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 48.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन में अब तक का सबसे अधिकतम तापमान है। इसके साथ ही दिल्ली में ज्यादातर जगहों पर आज भीषण लू स्थिति की बनी रही। वहीं, अगले कुछ दिनों तक राजधानी दिल्ली का तापमान इसी तरह से बना रहेगा। मौसम विभाग की तरफ से अभी राहत की उम्मीद नहीं जताई गई है।

heatwave

सांकेतिक फोटो।

दिल्ली में कहां-कितना रहा तापमान?

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली के मुंगेशपुर का अधिकतम तापमान 48.3 डिग्री रहा। इसके बाद नजफगढ़ का तापमान 48.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा नरेला का आज तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पीतमपुरा में 46.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं, जाफरपुर में 46.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा सफदरजंग में आज तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम में 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिज में 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आया नगर में 46.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

End of Feed