दिल्ली

Delhi News: स्पाइसजेट के विमान में एसी फेल, गर्मी से तपे लोग; नाराज यात्रियों ने जमकर किया हंगामा

दिल्ली-मुंबई स्पाइसजेट की उड़ान में एसी खराब होने और बार-बार उड़ान में देरी से नाराज यात्रियों ने विमान में हंगामा किया। हालात बिगड़ने पर विमान को रनवे से वापस बे एरिया में लाया गया। इस दौरान दो यात्रियों को कॉकपिट में घुसने की कोशिश के आरोप में विमान से उतार दिया गया। लेकिन बाद में सभी को छोड़ दिया गया।

Image

फाइल फोटो (PC - istock)

Photo : iStock

Delhi News: दिल्ली से मुंबई जा रही स्पाइसजेट की एक फ्लाइट में उड़ान भरने से पहले यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। दरअसल विमान में एयर कंडीशनिंग सिस्टम (एसी) काम नहीं कर रहा था। जिससे यात्रियों को काफी असुविधा हुई। एसी चालू न किए जाने से नाराज यात्रियों ने गर्मी से बेहाल होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान दो यात्रियों ने कॉकपिट में घुसने की भी कोशिश की। यात्रियों के प्रदर्शन के चलते विमान को रनवे से लौटाकर फिर से पार्किंग एरिया में लाना पड़ा।

फ्लाइट का बार-बार बदला गया समय

दैनिक जागरण में छपी खबर के अनुसार स्पाइसजेट की उड़ान SG-9282 दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली थी। उड़ान को दोपहर 12:30 बजे रवाना होना था, लेकिन यात्रियों को लगातार समय में बदलाव की जानकारी दी जा रही थी।। यात्रियों को विमान में बैठाए जाने के बाद भी विमान का एसी चालू नहीं हुआ। जिस कारण गर्मी से परेशान लोगों ने खुद को पंखा करने के लिए मैगजीन का सहारा लिया। इस दौरान पायलट ने कई बार आश्वासन दिया कि एसी जल्द चालू होगा, लेकिन हालात में कोई नहीं बदलाव नहीं हुआ। स्थिति बिगड़ने पर यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया, जिससे विमान को रनवे के पास से वापस बे एरिया में लाया गया। इस दौरान कुछ यात्रियों को विमान से उतारकर पुलिस थाने ले जाया गया, जहां उन्होंने स्पाइसजेट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

दो यात्रियों ने कॉकपिच में घुसने का प्रयास किया

एयरलाइन ने बयान जारी कर कहा कि दो यात्रियों ने कॉकपिट में जबरन घुसने की कोशिश की, इसलिए उन्हें सुरक्षा कारणों से विमान से उतार दिया गया। हालांकि, सभी यात्रियों को बाद में छोड़ दिया गया। इस घटना ने एयरलाइन की ग्राहक सेवा और सुरक्षा प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article