दिल्ली

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई; ऑपरेशन “क्लीन स्वीप” के तहत 48 महिलाओं समेत 260 विदेशी नागरिक गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की वेस्टर्न रेंज ने “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए द्वारका, आउटर और वेस्ट जिलों से 260 विदेशी नागरिकों को पकड़ा है, जिनमें 48 महिलाएं शामिल हैं। यह अभियान विशेष आयुक्त मधुप तिवारी और संयुक्त पुलिस आयुक्त जतिन नारवाल के नेतृत्व में 9 नवंबर की रात चलाया गया। कार्रवाई का उद्देश्य अवैध रूप से रह रहे और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल विदेशी नागरिकों की पहचान कर उन्हें देश से बाहर भेजना है।

Image

दिल्ली में ऑपरेशन “क्लीन स्वीप” के तहत बड़ी कार्रवाई (फोटो: Canva)

Delhi News: दिल्ली पुलिस की वेस्टर्न रेंज ने अवैध रूप से ठहरे विदेशी नागरिकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” नाम के इस अभियान में द्वारका, आउटर और वेस्ट जिलों से 260 अफ्रीकी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से 48 महिलाएं भी शामिल हैं। यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त (कानून-व्यवस्था) जोन-2 मधुप तिवारी और संयुक्त पुलिस आयुक्त (वेस्टर्न रेंज) जतिन नारवाल के निर्देशन में की गई। पुलिस ने बताया कि यह ऑपरेशन 9 नवंबर की रात को चलाया गया था, जिसमें 31 टीमों ने मिलकर काम किया।

इन टीमों में द्वारका, वेस्ट और आउटर जिले के डीसीपी अंकित सिंह, दराडे शरद भास्कर और सचिन शर्मा के नेतृत्व में करीब 600 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। ऑपरेशन का मकसद था ऐसे विदेशी नागरिकों को पकड़ना जो वीजा खत्म होने के बाद भी देश में अवैध रूप से रह रहे हैं या किसी गैरकानूनी गतिविधि में शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान कई विदेशी नागरिकों के वीजा की अवधि खत्म हो चुकी थी, जबकि कुछ के पास दस्तावेज ही नहीं थे। एक विदेशी नागरिक के पास से नशीला पदार्थ भी बरामद हुआ है, जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विदेशी नागरिकों के खिलाफ दस्तावेजों की जांच

वहीं, एक अन्य विदेशी के खिलाफ जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) पर उसे गिरफ्तार किया गया। दिल्ली पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान ऐसे 25 से ज्यादा मकान मालिकों की भी पहचान की गई है, जिन्होंने विदेशी नागरिकों को बिना पुलिस को सूचना दिए अपने घर किराये पर दिए थे। इन मकान मालिकों के खिलाफ विदेशी नागरिक अधिनियम और आप्रवासन कानून के तहत मामले दर्ज किए जा रहे हैं। अब तक 26 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं और 183 विदेशी नागरिकों के खिलाफ दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद उन्हें विदेश भेजने (डिपोर्टेशन) की प्रक्रिया शुरू की गई है। सभी विदेशी नागरिकों को आगे की कार्रवाई के लिए एफआरआरओ (FRRO) को सौंपा जा रहा है।

समय-समय पर दोबारा चलाया जाएगा ऑपरेशन

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह ऑपरेशन समय-समय पर दोबारा चलाया जाएगा ताकि राजधानी में अवैध रूप से रह रहे सभी विदेशी नागरिकों की पहचान कर उन्हें वापस भेजा जा सके। साथ ही दिल्ली पुलिस ने मकान मालिकों को भी चेतावनी दी है कि किसी भी विदेशी को कमरा या मकान देने से पहले फॉर्म-2 भरकर स्थानीय थाने में जमा कराना जरूरी है, वरना उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। संयुक्त पुलिस आयुक्त जतिन नारवाल ने कहा, “दिल्ली पुलिस की नीति ‘जीरो टॉलरेंस’ की है। जो भी विदेशी नागरिक अवैध रूप से रह रहा है या किसी गैरकानूनी गतिविधि में शामिल है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।”

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Mohit Om
मोहित ओमauthor

जनमानस की खबर को पाठकों तक पहुंचाना ही एकमात्र लक्ष्य। एक दशक से ज्यादा पत्रकारिता का अनुभव। अपराध के पीछे की साजिश को बेपर्दा करने वाली हर खबर पर पैनी निगाह रखता हूँ।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kolhapur News: 4 साल का प्यार, शादी की बात पर विवाद और फिर खौफनाक वारदात, प्रेमी ने प्रेमिका को खाई में धकेलकर उतारा मौत के घाट

Kolhapur News: 4 साल का प्यार, शादी की बात पर विवाद और फिर खौफनाक वारदात, प्रेमी ने प्रेमिका को खाई में धकेलकर उतारा मौत के घाट

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बढे़गी हलचल! 13 से 18 अक्टूबर तक कई राज्यों में बदलेगा मौसम, कहीं गरज-चमक के बरसात तो कहीं चलेंगी तेज हवाएं

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बढे़गी हलचल! 13 से 18 अक्टूबर तक कई राज्यों में बदलेगा मौसम, कहीं गरज-चमक के बरसात तो कहीं चलेंगी तेज हवाएं

Damoh News: दमोह अस्पताल में इंसानियत शर्मसार! बीमार बच्चे का इलाज कराने आई मां से लगवाया पोछा, वीडियो वायरल

Damoh News: दमोह अस्पताल में इंसानियत शर्मसार! बीमार बच्चे का इलाज कराने आई मां से लगवाया पोछा, वीडियो वायरल

Noida News: गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट में प्रशासनिक फेरबदल, श्रवण कुमार सिंह बने ग्रेटर नोएडा के नए DCP, कई अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली

Noida News: गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट में प्रशासनिक फेरबदल, श्रवण कुमार सिंह बने ग्रेटर नोएडा के नए DCP, कई अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली

Delhi Metro के यात्रियों के लिए बड़ी राहत, बंद मेट्रो स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट गेट खुले, इंटरचेंज सुविधा भी बहाल

Delhi Metro के यात्रियों के लिए बड़ी राहत, बंद मेट्रो स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट गेट खुले, इंटरचेंज सुविधा भी बहाल