दिल्लीवासियों को CM रेखा गुप्ता का तोहफा... अब अस्पतालों में नहीं लगानी होंगी लाइनें, एक क्लिक में घर बैठे मिलेंगी ये सुविधाएं

दिल्ली सरकार ने राजधानी में हिम्स सिस्टम की शुरुआत कर सभी सरकारी अस्पतालों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ दिया है। इसके तहत मरीज अब ऑनलाइन अपॉइंटमेंट, टेस्ट बुकिंग और एम्बुलेंस जैसी सेवाएं घर बैठे ही ले सकेंगे। मरीजों का पूरा मेडिकल रिकॉर्ड एक डिजिटल हेल्थ कार्ड में सुरक्षित रहेगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 34 आयुष्मान आरोग्य मंदिर और 8 जन औषधि केंद्रों का उद्घाटन भी किया।

Delhi News: दिल्लीवासी अब घर बैठे ही कई स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के सरकारी अस्पतालों को डिजिटल युग से जोड़ते हुए हेल्थ इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम (हिम्स) की शुरुआत की है। इस नए सिस्टम से मरीजों को अब घर बैठे ही डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लेने, टेस्ट बुक कराने और एम्बुलेंस की सेवा लेने जैसी सुविधाएं मिल सकेंगी। जिसससे अब मरीजों को अस्पतालों में लंबी कतारों और फॉर्म भरने की झंझट से राहत मिलेगी।

CM Rekha Gupta

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (फाइल फोटो - ANI)

एक हेल्थ कार्ड मे होगा सारा मेडिकल रिकॉर्ड

मरीजों का पूरा मेडिकल रिकॉर्ड अब एक डिजिटल हेल्थ कार्ड में सुरक्षित रहेगा, जिसे डॉक्टर एक क्लिक में देख सकेंगे। इसके साथ ही सीएम ने 34 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर और 8 जन औषधि केंद्रों का वर्चुअल उद्घाटन भी किया है। आयुष्मान मंदिरों में 23 प्रकार की टेस्टिंग सुविधाएं और प्राथमिक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी। वहीं जन औषधि केंद्रों से लोगों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं आसानी से मिलेंगी।

End of Feed