Murder in Delhi: दिल्ली में युवक की चाकू मारकर हत्या, खूनी घटना के बाद पांच गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 10, 2024, 03:43 PM IST

Murder in Delhi: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में एक युवकी की चाकू मारकर हत्‍या कर दी गई। इस घटना के बाद पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

Murder in Delhi: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में तीन किशोरों समेत पांच लोगों ने एक 22 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने विवरण साझा करते हुए कहा कि मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि को घटना के संबंध में बदरपुर थाने में एक सूचना प्राप्त हुई। पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) राजेश देव ने कहा, "पुलिस की एक टीम मीत चौक के पास गौतमपुरी इलाके में गश्त कर रही थी। तभी उन्होंने देखा कि तीन-चार लोग एक आदमी को घसीट रहे थे जो बेहोश था और बुरी तरह घायल था।" बाद में उस व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।

​Murder in Delhi: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में एक युवकी की चाकू मारकर हत्‍या कर दी गई। इस घटना के बाद पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

दिल्‍ली में क्राइम। (सांकेतिक फोटो)

मृतक की पहचान गौतमपुरी, फेज-2 निवासी गौरव उर्फ लंबू (22) के रूप में हुई। डीसीपी ने कहा, "दोनों पुलिस कर्मचारियों ने अन्य उपलब्ध कर्मचारियों के साथ आरोपियों का बीआईडब्ल्यू कॉलोनी की ओर पीछा किया और एनटीपीसी गेट नंबर 1 के पास पहुंचे, जहां स्टाफ के साथ एसएचओ भी पहुंचे और उन्हें पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान अरमान उर्फ कुर्रू और दो किशोरों के रूप में की गई।" उनसे पूछताछ करने पर पता चला कि उनका गौरव से निजी हिसाब-किताब तय करने को लेकर झगड़ा हुआ था।

End of Feed