दक्षिण दिल्ली में झमाझम बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त, संगम विहार और एमबी रोड जलमग्न; यातायात प्रभावित

शनिवार शाम दक्षिण दिल्ली में हुई तेज मानसूनी बारिश ने जन-जीवन को खासा प्रभावित किया। कई इलाकों में जलजमाव के कारण लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने नालों की सफाई को लेकर प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

Delhi Waterlogging: शनिवार शाम दक्षिण दिल्ली में हुई मानसूनी बारिश ने एक बार फिर लोगों को भीगा दिया और जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। बारिश करीब शाम पांच बजे शुरू हुई जिसके बाद संगम विहार के रतिया मार्ग और एमबी रोड समेत कई इलाकों में पानी भर गया। जलजमाव के चलते वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Monsoon Rains Disrupt South Delhi

बारिश ने दक्षिण दिल्ली को अस्त-व्यस्त (Photo: Canva)

कालकाजी क्षेत्र की गलियों और सड़कों पर करीब डेढ़ से दो फीट तक पानी जमा हो गया। वार्ड संख्या 175 में स्थित कश्मीरी लाल ढींगरा मार्ग पर हाल ही में नालों की डीसिल्टिंग कराई गई थी, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह कार्य ठीक से नहीं हुआ, जिसके कारण जल निकासी बाधित हो रही है। इसी तरह की स्थिति हंसराज सेठी मार्ग और हंसरा सिटी मार्ग पर भी देखी गई।

End of Feed