International Yoga Day 2024: संस्कृति मंत्रालय शुक्रवार को दिल्ली के ऐतिहासिक पुराना किला स्थल पर अंतराराष्ट्रीय योग दिवस मनाएगा। संस्कृति मंत्रालय भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के साथ मिलकर ऐतिहासिक पुराना किला स्थल पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन करेगा। समग्र स्वास्थ्य और कल्याण में सुधार लाने में योग की व्यापक क्षमता के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए प्रतिवर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) मनाया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (फोटो साभार - istock)
कुतुब मीनार में 'सन डायल लॉन' में आयोजित समारोह
इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कुतुब मीनार स्थित 'सन डायल लॉन' में आयोजित समारोह का नेतृत्व करेंगे। शेखावत ने हाल ही में दोनों मंत्रालयों का कार्यभार संभाला है। वहीं, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के सचिव गोविंद मोहन भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।
एनसीसी कैडेट समेत 500 लोग होंगे शामिल
एएसआई के एक शीर्ष अधिकारी ने गुरुवार को कहा, "पुराना किला में इस दिन को मनाने के लिए करीब 500 लोग शामिल होंगे। इनमें एनसीसी कैडेट, अर्धसैनिक बल के जवान, संस्कृति मंत्रालय, एएसआई और राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण (एनएमए) के अधिकारी शामिल होंगे।"
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
