दिल्ली

दिल्ली सरकार का बड़ा कदम; राजधानी को टूरिस्ट हब बनाने की दिशा में योजनाओं की घोषणा

दिल्ली सरकार ने राजधानी को एक प्रमुख पर्यटन और सांस्कृतिक केंद्र बनाने की दिशा में कई महत्वाकांक्षी योजनाओं की घोषणा की है। फिल्म उद्योग को आकर्षित करने के लिए सब्सिडी और सिंगल फोटो सिस्टम जैसे कदम उठाए जा रहे हैं। 15 अगस्त से दिल्ली दर्शन बस सेवा शुरू होगी, साथ ही यमुना क्रूज और अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव भी प्रस्तावित हैं।

Image

मंत्री कपिल मिश्रा (फाइल फोटो - ANI)

Delhi News: दिल्ली के पर्यटन एवं कला-संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा ने सोमवार को ऐलान किया कि राजधानी को एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हाल ही में आयोजित तीन दिवसीय निवेशक सम्मेलन में कई निवेशकों ने दिल्ली में पर्यटन से जुड़े क्षेत्रों में निवेश करने में रुचि दिखाई है। इसके लिए जल्द ही एक फॉलोअप बैठक का आयोजन किया जाएगा, जिसमें निवेशकों के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

मंत्री ने बताया कि दिल्ली सरकार फिल्म और टेलीविजन उद्योग को राजधानी में आकर्षित करने के लिए खास प्रयास कर रही है। दिल्ली में फिल्म की 70 प्रतिशत शूटिंग होने पर सरकार तीन करोड़ रुपये तक की सब्सिडी प्रदान करेगी। इसके अलावा, शूटिंग से जुड़ी औपचारिकताओं को आसान बनाने के लिए एक "सिंगल फोटो सिस्टम" की शुरुआत की गई है। पर्यटकों के लिए सरकार 15 अगस्त से दिल्ली दर्शन नामक विशेष बस सेवा शुरू करने जा रही है, जिसमें पैकेज टिकट, फूड और गाइड की सुविधा होगी। इसके साथ ही, इस वर्ष एक अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव और एक वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव आयोजित करने की भी योजना बनाई गई है।

दिल्ली को ब्रांड के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से एक विशेष ब्रांडिंग अभियान शुरू किया जाएगा, जो केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात जैसे राज्यों की तर्ज पर होगा। साथ ही, यमुना नदी में क्रूज सेवा शुरू करने की योजना भी वर्ष के अंत तक प्रस्तावित है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राजधानी के प्रमुख स्थलों पर पर्यटन सूचना केंद्र भी खोले जाएंगे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article