मेलबर्न में 65 महिलाओं को मिले इस्तेमाल किए गए कंडोम, पीड़िता बोली- पूरी रात नहीं आई नींद

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 17, 2023, 12:37 PM IST

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से मामले से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी रखने वाले से सहयोग करने की अपील की है।

Used Condoms Sent To 65 Women: ऑस्ट्रेलिया में पुलिस एक ऐसे मामले की जांच कर रही है जहां 65 महिलाओं को हाथ से लिखे संदेशों के साथ इस्तेमाल किए गए कंडोम भेजे गए । पूरे मेलबोर्न के कई हिस्सों में एक गुमनाम शख्स ने मेल के जरिए इन्हें भेजा है। सभी घटनाएं पिछले तीन माह के दौरान हुई हैं। पुलिस का मानना है कि सभी पीड़िता आपस में जुड़ी हुई हैं और लक्षित हमले का हिस्सा हैं। दिलचस्प बात यह है कि इन सभी पीड़िताओं ने 1999 में शहर के किलब्रेडा कॉलेज से पढ़ाई की है। इससे पता चलता है कि उनके पते स्कूल की एक पुरानी ईयरबुक से हासिल किए गए होंगे।

Australia Police

65 महिलाओं को मिले इस्तेमाल किए गए कंडोम (प्रतीकात्मक)

घटना की खास बातें

ऑस्ट्रेलिया में 65 महिलाओं को इस्तेमाल किए गए कंडोम के पत्र मिले।

End of Feed