MCD Elections: चुनाव प्रचार के दौरान BJP और AAP के कार्यकर्ता भिड़े, मारपीट में कई लोग जख्मी

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Nov 19, 2022, 04:46 PM IST

MCD Polls 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव के दौरान भाजपा और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच भिडंत की खबर सामने आई है जिसमें कुछ लोगों के घायल होने की खबर है। मारपीट की यह घटना मयूर विहार क्षेत्र में हुई है।

MCD Election 2022: भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच नगर निगम चुनाव (MCD Polls) के दौरान जमकर हाथापाई और मारपीट होने की खबर सामने आई है। दिल्ली के मयूर विहार (Mayur Vihar) इलाके में चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी (BJP) और आप (AAP) के कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए और जमकर हुई मारपीट में कुछ लोगों के घायल होने की खबर है। भाजपा नेता विनोद बछेती ने आरोप लगाते हुए कहा, 'पड़पड़गंज विधानसभा के वार्ड 196-मयूर विहार फेज 2 के भाजपा प्रत्याशी श्री विपिन बिहारी सिंह जी और उनके बेटे पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी देवेंद्र चौधरी के गुंडों द्वारा हमला। पिता पुत्र अस्पताल में।'

MCD Election 2022

आपस में भिड़ते हुए बीजेपी और आम नेता

आज है नाम वापस लेने की अंतिम तारीख

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में 1,169 नामांकन खारिज होने के बाद कुल 1,416 उम्मीदवार मैदान में हैं। शनिवार को नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन होने के कारण यह आंकड़े बदल सकते हैं। कुल 1,416 उम्मीदवारों में से 674 पुरुष जबकि 742 महिलाएं हैं। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 250 वार्डों के लिए चार दिसंबर को मतदान होना है, जबकि इसके परिणाम सात दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

End of Feed